आगामी पर्वों को लेकर कोटरा थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
Gargachary Times
12 February 2026, 19:54
7 views
Jalaun
जनपद जालौन के कस्बा कोटरा थाना परिसर में गुरुवार 12 फरवरी को आगामी पर्वों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिंदू एवं मुस्लिम दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया।
बैठक में आगामी महाशिवरात्रि (15 फरवरी) के आयोजन को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। केवट समाज के लोगों ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर जी की बारात निकाली जाएगी, जो पूर्व अध्यक्ष मूलचंद बुधौलिया के घर के पास पहुंचेगी, जहां विधि-विधान से भगवान शंकर एवं माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया जाएगा।
वहीं मुस्लिम समुदाय की ओर से हाफिज इस्माइल ने बताया कि रमजान शरीफ के दौरान प्रत्येक मस्जिद में तरावीह एवं कुरान शरीफ का पाठ कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त 3 मार्च को होली पर्व को लेकर भी आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
कोटरा थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्वों को मनाएं।
बैठक में एस एस आई नन्नेलाल एस आई अंशुल नायक पूर्व अध्यक्ष मूलचंद बुधौलिया, हाफिज इस्माइल, बन्ने पठान, हसीन सिद्दीकी, मोहित तिवारी, राजू मौधैया, सेदनगर प्रधान सीता रामपाल, पूर्व प्रधान लियाकत, विद्या केवट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।