त्योहारों पर हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
Gargachary Times
12 February 2026, 19:59
26 views
Mathura
फरह। त्योहारों को लेकर क्षेत्राधिकार और थाना प्रभारी ने फरह थाने पर पीस कमेटी की बैठक की। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। खुराफात व हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटने की बात कही गई है। रमजान, होली सहित अन्य आगामी त्यौहारों को लेकर
अपर पुलिस अधीक्षक
ने शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लोगों से अपील की है उन्होंने त्योहार पर शराब का सेवन, तेज आवाज में लाउडस्पीकर न बजाने को कहा है। हुड़दंग मचाने वालों पर सख्ती से निपटने की बात कही गई है। हुड़दंग मचाने वालों की सूचना पुलिस को देने को कहा गया है। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट है। बेवजह खुराफात करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। बैठक में मौजूद ग्राम प्रधान सहित उन लोगों से भी जानकारी ली गई। छेत्रा अधिकारी ने लोगों से भाईचारे के साथ त्योहारों को मनाने को कहा है। समस्या आने पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना देने की अपील की है।
थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया शांतिपूर्वक त्योहारों को लेकर पुलिस लगातार गश्त कर रही है। बैठक में एसएसआई महिपाल सिंह, महिला एसआई रेखा शर्मा,धाम चौकी एसआई आनन्द शर्मा, एसआई अजय मलिक, ओमी प्रधान, जितेन्द्र प्रधान, नन्द किशोर पूर्व प्रधान, हरेंद्र प्रधान, थान सिंह प्रधान, सिंह,राधे,सतीश चंद, सुखपाल प्रधान, जीतू प्रधान, मक्खन सिंह, राजकुमार, जीतू चौहान, शैलेश शर्मा सभासद, हुकम सिंह सभासद प्रतिनिधि आदि लोग मौजूद रहे।