Loading...

डीएम रमेश रंजन ने गांवो में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री के कार्यो का लिया जायजा

Gargachary Times 12 February 2026, 20:03 35 views
Firozabad
डीएम रमेश रंजन ने गांवो में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री के कार्यो का लिया जायजा
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने अपने कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक की, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न गांवों में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री के कार्याें का जायजा लिया, समीक्षा के दौरान धीमी प्रगति वाले ग्राम सचिवों को सख्त हिदायत देते हुए स्पष्ट किया, कि शासन की प्राथमिकता वाली इस योजना में किसी भी प्रकार की शीथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो भी कर्मचारी इस कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं, अगर उनके प्रदर्शन में सुधार नहीं आया, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, जिलाधिकारी ने प्रत्येक गांव में शत-प्रतिशत किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री करने के निर्देश दिए, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंच सके, मुख्य विकास अधिकारी को नियमित रूप से फील्ड रिपोर्ट की निगरानी करने और प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों के हित के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इसमें देरी का अर्थ है, किसानों को उनके अधिकारों से वंचित करना, उन्होंने सभी अधिकारियों को टीम भावना से काम करते हुए, समय सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया, बैठक के दौरान उपनिदेशक कृषि और जिला कृषि अधिकारी आदि उपस्थित रहें।
Follow Samachar24