थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग द्वारा बालश्रम करने वाले 07 बच्चों को किया गया रेस्क्यू ।
Gargachary Times
12 February 2026, 20:03
42 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 12.02.2026 को थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) फिरोजाबाद एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बालश्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं श्रम विभाग की संयुक्त द्वारा सूचनाओं व सुरागरसी के आधार पर थाना रसूलपुर क्षेत्रान्तर्गत बालश्रम में संलिप्त कुल 07 बच्चों को रेस्क्यू किया गया । साथ ही बाल श्रम कराने वाले प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस दिया गया एवं मौके पर बच्चों के परिजन को बुला कर चेतावनी देते हुए बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया गया ।