Loading...

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया के ने की बैठक

Gargachary Times 12 February 2026, 20:10 56 views
Bulandshahr
कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया के ने की बैठक
कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (विरा) प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा, रिक्त दुकान की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम राशन की रिक्त लंबित दुकानों को लेकर विकासखंड वार चर्चा की गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह ब्लॉक को लीड करें। निलंबित राशन की दुकानें तथा मॉडल शॉप पर भी चर्चा की गयी। जिन स्थानों पर मॉडल शॉप का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है उसके विषय में जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी न्यायिक सौरभ कुमार पाण्डेय ने कहा कि मॉडल शॉप ग्राम के निकट ही हों। अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डों के विषय में भी जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।राशनकार्ड की सत्यापन रिपोर्ट पर भी चर्चा की गयी। अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने कहा की पात्र लाभार्थी का ही राशन कार्ड जारी किया जाए इसको प्रत्येक दशा में देख लें और उन्होंने ने कहा कि एक अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों का भी सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक सौरभ कुमार पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग,तथा समस्त पूर्ति निरीक्षक,एवं समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24