थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा 21 वर्ष से फरार चल रहे 50 हजार रूपये के इनामियाँ अभियुक्त परवेज को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
12 February 2026, 20:59
60 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद में वाँछित / इनामियाँ अभियुक्त परवेज उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी / सर्विलांस टीम व थाना उत्तर सहित कुल 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस साक्ष्य संकलन, सुरागरसी एवं पतारसी के आधार पर आज दिनांक 12-02-2026 को अभियुक्त परवेज पुत्र ज्वाला उर्फ जलाल उर्फ असलम उर्फ रमेश निवासी कस्बा व थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद हाल पता एकता नगर महेशपुर नई आबादी थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ के बैंदी की पुलिया थाना क्षेत्र उत्तर में छिपने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना के आधार पर एसओजी/सर्विलांस एवं थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु संयुक्त रूप से दबिश दी गयी । पुलिस टीम की दबिश के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी । एसओजी/सर्विलांस एवं थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी कार्यवाही में अभियुक्त परवेज पैर में गोली लगने से घायल हो गया । एसओजी/सर्विलांस एवं थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त परवेज को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त परवेज के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, चार जिन्दा कारतूस 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक मोटरसाइकिल स्पलैंडर बिना नम्बर (चैसिस नम्बर भी घिसा हुआ) व 900/- रूपये बरामद हुए हैं । घायल अभियुक्त परवेज को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवा कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।