Loading...

सवर्ण समाज आ चुका है हाशिए पर- अलंकार अग्निहोत्री, वृंदावन से की घोषणा नई पार्टी बनाने की

Gargachary Times 13 February 2026, 19:23 52 views
Mathura
सवर्ण समाज आ चुका है हाशिए पर- अलंकार अग्निहोत्री, वृंदावन से की घोषणा नई पार्टी बनाने की
वृंदावन। यूजीसी एवं एस. सी.- एस. टी के विरोध में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक पंडित श्री चंद्र लाल शर्मा की अध्यक्षता में गोधूली पुरम स्थित श्रीहरिदास धाम पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने ऐलान किया है की सनातन अथवा सवर्ण समाज के नाम से एक राजनीति के पार्टी का गठन अतिशीघ्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री बांके बिहारी जी के मंदिर में दर्शन करते हुए मैंने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज हासीए पर आ चुका है। वोट बैंक की राजनीति हावी है। इसलिए जिस तरह से अपना दल एवं अन्य दल अपने वोटर के मन मुताबिक चल रही हैं, और अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार में भागीदार हो रहे हैं, इसी प्रकार अपनी एक अलग पार्टी बनाने की बहुत आवश्यकता है। आज वृंदावन से नई पार्टी का ऐलान कर दिया गया है अति शीघ्र चुनाव आयोग से मिलकर अपनी पार्टी का गठन किया जाएगा। वृंदावन कॉरिडोर के मुद्दे पर अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि यह केवल सरकार की मंशा है के इनको खजाना चाहिए। बांके बिहारी जी का मंदिर सेवायतों और बृजवासियों का है सेवायतों के अनुसार ही संपूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी एवं ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष महेश भारद्वाज ने कहा की यूजीसी तथा ऐसी एसटी समाज पर कलंक का धब्बा है। बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस पीड़ा को समझा और इन्होंने अपने सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर इस्तीफा दे दिया। अब हम लोगों को इस मुहिम को बढ़ाना है। डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री एवं स्वामी अतुल कृष्ण दास महाराज ने कहा के यूजीसी कानून हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। भले ही हमें सड़क पर उतरना पड़े। श्रीमती नीलम गोस्वामी एवं प्रमोद गौतम ने कहा के यूजीसी कानून विश्वविद्यालय पर लागू होना इसका मतलब है के अब स्वर्ण विद्यार्थी विश्वविद्यालयों मैं प्रवेश के नाम से कतराएंगे, अभिभावक बालिकाओं के प्रवेश के नाम से डरेंगे। पंडा सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम एवं गरीब एकता दल के अध्यक्ष विवेक महाजन ने कहा कि पहले ही स्वर्ण समाज एस सी, एस टी कानून को लेकर भयभीत है इस पर यूजीसी कानून हमारे बच्चों के लिए भयंकर सिद्ध होगा। इसलिए हम भी अलंकार अग्निहोत्री के साथ मिलकर एक नई पार्टी का गठन करेंगे। इस अवसर पर पंडित सुरेश चंद्र शर्मा, रामनारायण बृजवासी, गोविंद नारायण शर्मा, उद्धव शर्मा,श्याम सरदार, अनमोल दीक्षित,राघव भारद्वाज,राम मूर्ति तिवारी,नरेंद्र पाठक,नीरज गौड़,तपेश पाठक,लाला व्यास,सुरेश, अजय बिहारी शर्मा, ममता गोस्वामी,डॉक्टर जमुना शर्मा, राखीगोस्वामी,प्रीति गोस्वामी,राधा मिश्रा,विवेक गौतम, सुनीता,प्रियव्रत शर्मा,पवन शर्मा, सुमनगोस्वामी,सीमामिश्रा, योगेश शर्मा,योगीराज,अनुपम गॉड,विजय लक्ष्मी शर्मा,वंदना शर्मा,रमेश शर्मा,राजेश पाठक,सोनू पाठक,धीरेंद्र तिवारी,अरुण शर्मा,संजय कृष्ण तिवारी,दीपू मोतीवाला,राजू,आकाश,हेमंत,राकेश पाठक, महंत प्रियशरण, कल्लू पहलवान सहित सैकड़ो उपस्थित रहे |
Follow Samachar24