Loading...

केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम में मद समकालिकीकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान तकनीक पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

Gargachary Times 13 February 2026, 19:42 42 views
Mathura
केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम में मद समकालिकीकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान तकनीक पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
फरह। भा॰कृ॰अ॰प॰ केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, फरह मखदूम में कृत्रिम गर्भाधान तकनीक पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सुक्रवार को हुआ। इस कार्यक्रम में पाँच राज्यों (बिहार, उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान) से आये हुए 12 प्रगतिशील किसानों को बकरियों में मद समकालिकीकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष कुमार चेटली ने संस्थान में होने वाली विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों से परिचित कराया एवम कृत्रिम गर्भाधान से नस्ल सुधार पर विशेष चर्चा की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान से संबन्धित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. रवि रंजन, प्रधान वैज्ञानिक ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों में होने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष एवं वैज्ञानिकगण डॉ. एम. के. सिंह, डॉ. गोपाल दास, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. के गुरुराज, डॉ. वाई के सोनी, आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षार्थियों ने इस कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की एवं कहा कि कृत्रिम गर्भाधान तकनीक के उपयोग से अपने-अपने राज्यों की बकरियों में नस्ल सुधार का काम करेंगे।
Follow Samachar24