Loading...

सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा वांछित 02 अभियुक्तगण भूरा एवं उत्कर्ष को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 13 February 2026, 19:46 13 views
Firozabad
सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा वांछित 02 अभियुक्तगण भूरा एवं उत्कर्ष को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा बलवीर सिंह पुत्र रमेशचन्द्र निवासी मौहल्ला अध्यापक नगर गली नम्बर 2 कस्बा व थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद के ऑटो UP 75 BT 2478 में रंजिशन आग लगाने पर, तहरीर के आधार पर मु0अ0स0-67/2026 धारा-326 छ बीएनएस पंजीकृत किया गया था । वादी के ऑटो में रंजिशन आग लगाने वाले अभि0गण-1. भूरा उर्फ रामजी उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र रामनिवास उर्फ राम गोपाल 2.उत्कर्ष उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र स्व0 प्रवीन निवासीगण अध्यापक नगर गली नं0 06 थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद को अध्यापक नगर कालौनी थाना सिरसागंज से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24