बृज साहित्य परिषद न्यास ने दी गोपाल व्यास को श्रद्धांजलि , गोपाल प्रसाद व्यास की 110 वीं जन्म वर्षगांठ मनाई गई
Gargachary Times
13 February 2026, 19:49
37 views
Mathura
गोवर्धन -चंद्र सरोवर परासौली स्थित सरस्वती मंदिर व्यास भवन में आयोजित जन्मदिन महोत्सव के अंतर्गत श्रेष्ठ कवि एवं विश्व विख्यात हास्य कवि, बृज भाषा के अलौकिक दीपक गोपाल प्रसाद व्यास के 110 में जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ब्रज साहित्य परिषद न्यास के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि हरी बाबू ओम ने की। गोपाल प्रसाद व्यास एक अतुलनीय कवि थे। भारत में ही नहीं वरन विश्व में इन्होंने हिंदी और ब्रजभाषा को एक सम्मान और स्थान प्रदान करने का कार्य किया। इन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी कवियों ने व्यास जी की कविताओं को सुना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके द्वारा कहौ व्यास कैसी कटी, चंद्र सरोवर से चांदनी चौक तक आदि पुस्तकें प्रकाशित कराई गई।दिल्ली में कई जगह उनके कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कवि हरी बाबू ओम, प्रख्यात कवित्री रेनू उपाध्याय, रूपेश धनगर, राम खिलाड़ी, राम सखी, अनिल शर्मा, उद्धव शर्मा, बृज साहित्य परिषद न्यास के कोषाध्यक्ष धीरज कौशिक, माधव शर्मा, श्यामा लोक कला मंच के सचिव राजेश प्रसाद शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात कवि गोपाल प्रसाद गोप के द्वारा किया गया।