जिलाधिकारी विशाख जी द्वारा खरगापुर स्थित सदर तहसील के समस्त पटलों का किया निरीक्षण
Gargachary Times
13 February 2026, 19:53
32 views
Lucknow
जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा खरगापुर स्थित सदर तहसील के समस्त पटलों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुभागों में जा कर उनमें कार्यरत कर्मचारियों/अधिकारियों से संवाद करते हुए उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान निम्नवत दिशा निर्देश दिए गए :-
1) जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण की शुरुआत न्यायलय उप जिलाधिकारी सदर से की गईं। उप जिलाधिकारी न्यायालय के निरीक्षण में कुछ पुराने वादों में आदेश पत्रक अद्यतन न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सभी पुराने वादों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किए जाने हेतु दैनिक आधार पर तिथि निर्धारित करने के निर्देश दिए। उक्त के अतिरिक्त आरसीएमएस पोर्टल पर धारा 24 के वादों का अवलोकन करते हुए समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान संज्ञान में आया कि धारा 24 में दायरा होने के बाद भी कुछ पत्रावलियों में कानूनगो की रिपोर्ट नहीं प्राप्त हुई। जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि ऐसे प्रकरणों को चिन्हित करके संबंधित कानूनगोह को स्पष्टीकरण जारी किया जाए जिनके द्वारा आख्या नहीं भेजी गई हो, साथ ही साथ जहां अधिक प्रकरण लंबित हैं, उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की जाए। उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा मांग पत्र की पत्रावलियों का भी अवलोकन करते हुए निर्देशित किया गया कि जो न्यायालयों से मांग पत्र आ रहे उनके प्राप्त होने और प्रेषित करने के अलग अलग रजिस्टर बनाना सुनिश्चित किया जाए। ताकि यह ज्ञात हो सके कि पत्रावली की मांग किस न्यायलय से की गई है और संबंधित न्यायलय को पत्रावली भेजी गई है या नहीं।
2) उक्त के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा न्यायलय तहसीलदार सदर का निरीक्षक किया गया। न्यायलय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा धारा 67 के प्रकरणों की समीक्षा की गईं। साथ ही धारा 67 के आदेश के पश्चात धारा 67 का अनुपालन कराने की स्थिति की भी समीक्षा की गई। साथ ही धारा 67 के आदेश के अंतर्गत किए गए जुर्माने की वसूली की भी समीक्षा की गईं। निर्देशित किया गया धारा 67 में जुर्माना अधिरोपित है, उसका भी वसूली सुनिश्चित की जाए।
3) निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त नायब तहसीलदार के न्यायालयों का भी निरीक्षण किया गया। नायब तहसीलदार सिटी के न्यायलय का निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अलमारी में रक्षित पत्रावलियों का अवलोकन किया गया। अलमारी में पत्रावलियां व्यवस्थित रूप से रखी नहीं पाई गई। उक्त के अतिरिक न्यायलय में कुछ पुरानी पत्रावलियां जो निस्तारित हो चुकी है जिनका दाखिल दफ्तर किया जाना था वह भी अलमारी में रखी पाई गई। जिसके संबंध में पेशकार द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने के दृष्टिगत न्यायलय पत्रावलियों की समुचित रखरखाव सुनिश्चित न किए जाने के संबंध में पेशकर (नायब तहसीलदार सिटी) को विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
4) उक्त के बाद जिलाधिकारी द्वारा सभागार, अभिलेखागार और राजस्व लिपिक रूम का भी निरीक्षण किया गया। अभिलेखागार में कॉम्पैक्टर में अभिलेख व्यवस्थित ढंग से रखे पाए गए। राजस्व लिपिक से जिलाधिकारी द्वारा धारा 24 के आदेशो की अनुपालन आख्या/मेड़बन्दी की रिपोर्ट मांगी गई। राजस्व लिपिक के द्वारा बताया गया कि आदेशो के अनुपालन के लिए रजिस्टर में दर्ज करके आदेश कानूनगो को अनुपालन के लिए भेज दिए जाते है। जिलाधिकारी द्वारा गत वर्ष में जितने भी धारा 24 के आदेश हुए है उनमें कानूनगो स्तर पर कितने प्रकरणों की पेंडेंसी है उसकी भी समीक्षा की गई एवं निर्देशित किया कि मेड़बन्दी के प्रकरणों में आदेशो का समयबद्ध अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाए।
5) उक्त के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा संग्रह अनुभाग का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अमीनवार वसूली के विवरण की समीक्षा की गई। साथ ही निर्देशित किया गया कि वसूली के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करना सुनिश्चित किया जाए।
उक्त निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।