हाईवे पर स्कूटी सवार महिला से बाइक सवार बदमाशों ने खिंचा कुंडल
Gargachary Times
13 February 2026, 20:42
33 views
Mathura
फरह । बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस सुरक्षा को धता बताकर स्कूटी सवार एक महिला से कुंडल लूट लिया और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। महिला की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।I
फरह थाना क्षेत्र सनोरा निवासी महाराज की पत्नी मीरा अपने दिव्यांग पुत्र रिंकू के साथ शुक्रवार की सुबह रुनकुता प्रेम सिंह के बेटा के जन्म दिन में गई थी, दोपहर को वापिस आते समय रैपुरा जाट पुलिस चौकी के पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाशों ने कुंडल लूट लिया और फरार हो गए। दिन दहाड़े ओर आगरा दिल्ली हाइवे हुई घटना से सभी चकित रह गये ओर महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सूचना एस,पी यातायात, थाना प्रभारी फरह, चौकी प्रभारी रैपुरा जाट तेजेन्द्र सिंह, दीन दयाल चौकी प्रभारी आनंद शर्मा मौके पर पहुंच गये ओर हाइवे लगे कैमरे खंगाले ओर टीम बना कर बदमाशों की सुराग लगाने में जुट गये।महिला ने पुलिस को तहरीर दी है , थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर केस भी दर्ज किया जा रहा है। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है।