गोवर्धन में बंद बर्तन की दुकान से चोरी, सरस्वती चौराहा पर अज्ञात चोर 5 लाख ₹ कैश एवं हजार का सामान ले उड़े, पुलिस जाँच में जुटी
Gargachary Times
14 February 2026, 21:33
8 views
Mathura
मथुरा में गोवर्धन थाना क्षेत्र के सरस्वती चौराहा पर एक बंद दुकान में चोरी की वारदात हुई है। अज्ञात चोर दुकान से करीब पांच लाख एक लेपटॉप सहित सी सी टीवी कैमरे की डीवीआर को चुरा ले गए। यह घटना बीती रात को अंजाम दी गई।
पीड़ित दुकान मालिक राजेश गुप्ता ने बताया कि उनकी बंद दुकान को निशाना बनाया गया। चोरों ने लाखों रूपये एवं हज़ारों कीमती सामान और अन्य वस्तुएं चुरा लीं। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 5 से अधिक रुपये आंकी गई है।सुबह जब दुकान मालिक मौके पर पहुंचे जहाँ दुकान में बिखरा सामान व रेक टूटी दिखी तब उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस एवं 112 को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गयी. पीड़ित राजेश गुप्ता ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना उनके संज्ञान में है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।