Loading...

बांके बिहारी मंदिर के सेवायत और श्रद्धालु के साथ मारपीट का वीडियो वायरल

Gargachary Times 14 February 2026, 21:35 15 views
Mathura
बांके बिहारी मंदिर के सेवायत और श्रद्धालु के साथ मारपीट का वीडियो वायरल
बड़ी खबर आ रही है वृंदावन से, जहां श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामि में एक गोस्वामी और श्रद्धालु के बीच कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद मंदिर के पास रास्ते में राधा बल्लभ जी मंदिर के पास कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया ,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,मंदिर दर्शन के लिए जाते समय किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि मंदिर के एक गोस्वामी ने श्रद्धालु के साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस मंदिर के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। मामले की आंतरिक जांच भी की जा रही है और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। बांके बिहारी सेवायत के द्वारा की गई मारपीट का कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले मारपीट की वीडियो वायरल बहुत हुए हैं, राधावल्लभ जी और बांके बिहारी जी मंदिर के रास्ते की घटना
Follow Samachar24