Loading...

द्वितीय अभय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पलवल ने मथुरा को 16 रन से हराया

Gargachary Times 14 February 2026, 21:37 1 views
Sports
द्वितीय अभय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पलवल ने मथुरा को 16 रन से हराया
राधाकुंड। प्रेम धाम खेल मैदान बाईपास राधा कृष्ण क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित अभय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम फाइनल मैच पलवल मथुरा क्रिकेट टीमों के बीच खेला गया। क्रिकेट मैच के दौरान पलवल की टीम द्वारा मथुरा की टीम को 16 रन से हराकर जीत दर्ज की पलवल द्वारा मथुरा की टीम को 16 रन से हारने पर प्रथम पुरस्कार नगद 71 हजार रुपये 4 फीट ऊंची ट्रॉफी विजय टीम के कप्तान सुराज कुंडू को दी गई। वहीं द्वितीय पुरस्कार मथुरा टीम के कप्तान राका को 41 हजार रुपए का द्वितीय पुरस्कार आयोजकों द्वारा दिया गया। पलवल की सूरज कुंडू, मथुरा की राका क्रिकेट क्लब के बीच 20 ओवर का फाइनल मैच खेला गया। पलवल की क्रिकेट टीम द्वारा टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया गया। पलवल की टीम द्वारा 20 ओवरों में 162 रन बनाए। जबकि मथुरा की क्रिकेट टीम के 146 रन पर सभी विकेट गिर गए। 16 रन से पलवल ने अपनी जीत दर्ज करा कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। मथुरा द्वारा द्वितीय पुरस्कार एवं दो फीट की ट्रॉफी एमजी ग्रुप के सदस्यों द्वारा प्रदान की गई। अंपायर खेलन गौड़, अमित गोस्वामी, कंट्री राकेश कौशिक, विष्णु गोस्वामी मैन ऑफ द सीरीज सूरत कुंडू को मिली। वही मैन ऑफ द मैच बंटी के नाम रहा। आयोजन एमजी ग्रुप के सभी सदस्यों को नगर वासियों द्वारा सम्मानित करते हुए बधाई का पत्र बताया। राकेश मुखिया, मानवेंद्र कौशिक, संजीव जेटली, सभासद भोला दुबे, ताराचंद शर्मा, सुरेश शर्मा, राकेश कौशिक, विष्णु गोस्वामी, चंद्र प्रकाश शर्मा, अमित गोस्वामी, हर्ष शर्मा, यश शुक्ला, धीरज कौशिक, शुभम वशिष्ठ, ऋषभ कौशिक, मयंक गोस्वामी, पंकज कौशिक, तुलसी गौड़, सत्यम मिश्रा आदि।
Follow Samachar24