राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में हुआ विदाई समारोह
Gargachary Times
14 February 2026, 21:38
37 views
Mathura
फरह। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परखम में इंटर कालेज का विदाई समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विकास खंड अधिकारी ने किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम खेल,मॉडलिंग आदि ने समारोह को और भी रोमांचक बना दिया।
मिस फेयरवेल का खिताब कुमारी गौरी पाठक ने जीता, जबकि कुमारी रिया प्रथम रनर अप और कुमारी अंजली सेकंड रनर पर रहीं। विकास खंड अधिकारी ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मेहनत और लक्ष्य केंद्रित पढ़ाई से ही सफलता मिलती है। कार्यक्रम का संचालन सुषमा अग्रवाल प्रधानाचार्य ने किया इस मौके पर विद्यालय के मुकेश शर्मा ,दीप्ती, सुमित रानी,लता सिंह,रीना अग्रवाल, मंजू चंचल मौजूद रहे।