ऐतिहासिक महादेव मेले का फीता काटकर किया शुभारंभ
Gargachary Times
14 February 2026, 21:38
7 views
Dholpur
धौलपुर एक ही मेले का पूर्व एवं वर्तमान विधायक अलग-अलग जगह पर फीता काटकर शुभारंभ करें यह बात सुनने में अटपटी लगती है जी हां धौलपुर जिले के सैंपऊ उपखंड मुख्यालय पर लगने वाले भोले बाबा के मेले का पहले वर्तमान विधायक जसवंत सिंह गुर्जर ने पुलिस अधीक्षक विकास सागवान एवं जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी की उपस्थिति में परंपरागत रूप से मंत्रो चारणों के बीच पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया इस अवसर पर विधायक जसवंत सिंह गुर्जर ने मेलो को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत बताया तथा प्राचीन काल से मेले के समय आपसी भाईचारा एवं एवं प्रेम की भावना दृष्टिगोचर होती है मेलों में भारत की अनेकता में एकता साफ दृष्टिगोचर होती है उन्होंने महादेव जी मेले को महाशिवरात्रि पर लगने के कारण विशेष पुण्य कारक बताया इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी पुलिस अधीक्षक विकास सागवान एसडीएम बंशीधर योगी तहसीलदार प्रवीण गुप्ता नगर पालिका के सीईओ भगत सिंह कुशवाहा पुलिस उपाधीक्षक अनूप यादव पुलिस इंस्पेक्टर प्रर्मेंद्ररावत नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन कुशवाहा शाहिद बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे
इसके बाद पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव गिरिराज सिंह मलिंगा महादेव जी मेला ग्राउंड पहुंचे तथा अपने समर्थकों के साथ फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया मलिंगा ने इस क्षेत्र पर महादेव जी की विशेष कृपा बताते हुए सभी से प्रेम एवं सौहार्दपूर्वक मेले का आनंद लेने की अपील की