ब्रह्माकुमारी संस्था ने निकाली विशाल शिव संदेश शोभा यात्रा
Gargachary Times
15 February 2026, 16:36
65 views
Mathura
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र ओम शांति भवन रिफाइनरी नगर द्वारा विशाल शिव संदेश शोभायात्रा निकाली गई. यात्रा का शुभारंभ मथुरा रिफाइनरी के जी एम श्री डी सी वर्मा नें शिव ध्वज दिखा कर किया .शोभा यात्रा के बारे में सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बी के कृष्णा दीदी ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य जनमानस को परमात्मा शिव का दिव्य संदेश देना है. उन्होंने बताया कि शिव भगवान को नीलकंठ भी कहते हैं क्योंकि वह मनुष्य मात्र की सभी बुराइयों और विकारों को लेकर स्वर्णिम नई दुनिया की स्थापना करते हैं. उन्होंने बताया कि राजयोग के अभ्यास से मन सभी सभी प्रकार की चिंता और तनाव से मुक्त हो जाता है और शिव परमात्मा के ध्यान से जीवन मे सच्ची सुख और शांति का अनुभव होता है.शोभायात्रा में शंकर जी ,पार्वती माता ,माँ दुर्गा,श्री राम और श्री कृष्ण की मनमोहक झांकिया सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं.शोभायात्रा में सम्मलित संस्था के भाई बहनों ने शिव भक्तों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाइयां दी और शिव संदेश दिया. शोभा यात्रा को सफल बनाने में पूजा , अंजली,सुखवीर भाई, सौरभ, सीमा,सुनीता , प्रमोद,नरेंद्र,दामोदर,गुंजन, नवीन, शिखा राजेंद्र, श्याम , देवेंद्र,राजनाथ,दामिनी ,रजनी और देशवीर का योगदान रहा