* सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ा रहा है स्थानीय प्रशासन
Gargachary Times
16 February 2026, 20:42
29 views
Mainpuri
कुरावली थाना क्षेत्र में सोमवार अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है।
जीटी रोड स्थित नवीन मंडी और एक पेट्रोल पंप के बीच ऊसर भूमि पर जेसीबी मशीनों द्वारा अवैध खुदाई की जा रही है।
सोमवार तड़के खनन माफियाओं द्वारा डंपरों में अवैध मिट्टी लोड कर सड़कों पर दौड़ने हुए
हालांकि स्थानीय लोग प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन एआरटीओ मैनपुरी शिवम यादव और खनन इंस्पेक्टर शिवदयाल सिंह ने हाल ही में कुरावली मंडी के पास संयुक्त अभियान चलाकर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया था।
अवैध पेट्रोल पंप पर कार्रवाई: इसी क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में 9 फरवरी 2026 को पुलिस और एसटीएफ ने एक अवैध पेट्रोल पंप को सीज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने हाल ही में (फरवरी 2026) उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को अवैध खनन रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं और इसमें लापरवाही बरतने पर अभियोजन की चेतावनी दी है।
जीटी रोड, नवीन मंडी और पेट्रोल पंप के बीच, कुरावली,
बिना अनुमति जेसीबी से मिट्टी खुदाई और भारी वाहनों का अवैध संचालन।