Loading...

युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की पावन जन्मभूमि आवलखेड़ा से गूंजा सामाजिक समरसता का शंखनाद: विहिप की भव्य समरसता यात्रा का शुभारंभ

Gargachary Times 16 February 2026, 20:47 45 views
Agra
युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की पावन जन्मभूमि आवलखेड़ा से गूंजा सामाजिक समरसता का शंखनाद: विहिप की भव्य समरसता यात्रा का शुभारंभ
आगरा (आवलखेड़ा): विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा समाज को जातियों के बंधन से मुक्त कर एकजुट करने के संकल्प के साथ आज से 'समरसता यात्रा' का भव्य आगाज़ किया गया। यात्रा का शुभारंभ युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की पावन जन्मभूमि आवलखेड़ा स्थित गायत्री शक्ति पीठ से हुआ। इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति और राष्ट्रवाद के नारों से गुंजायमान रहा। सर्वजातीय यज्ञ और गोपूजन से हुई शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत एक विशेष समरसता यज्ञ के साथ हुई, जिसमें समाज के सभी जाति-वर्ग के व्यक्तियों ने एक साथ बैठकर आहुतियां दीं। इसके पश्चात गौ-माता का पूजन कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। यह दृश्य समाज में समानता और एकता का जीवंत उदाहरण बना। "हिंदू समाज को बांटने की साजिश कभी सफल नहीं होगी" मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश ने अपने संबोधन में कहा कि:हिंदू समाज को जातियों में बांटने के षड्यंत्र बार-बार रचे जाते रहे हैं, लेकिन विश्व हिंदू परिषद ऐसे तत्वों को कभी सफल नहीं होने देगा। जब हमारे आराध्य भगवान राम ने किसी से जातीय भेदभाव नहीं किया, तो उन्हें मानने वाला हिंदू समाज जाति-पाति में कैसे बंट सकता है?" संतों का सानिध्य और सेवा बस्ती में 'समरसता यात्रा के दौरान भोज' आवल खेड़ा गायत्री शक्ति पीठ से शुरू होकर यह यात्रा आवलखेड़ा कस्बे के मुख्य मार्गों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया यात्रा आवल खेड़ा के मुख्य मार्गों से होते हुए बरहन पहुंची। यहाँ सेवा बस्ती में नरोत्तम दास महाराज ने अपने आशीर्वचन देते हुए सामाजिक एकता पर बल दिया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने एक साथ बैठकर समरसता भोज ग्रहण किया। अंत में यात्रा एत्मादपुर स्थित सवाई आश्रम के लिए रवाना हुई। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की अध्यक्षता ओकेन्द्र वाल्मीकि ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नरोत्तम दास महाराज मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से: VHP के • प्रांत संगठन मंत्री राजेश * प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पराशर * अभय, यात्रा संयोजक, * विभाग सह मंत्री राहुल जोशी • जिला अध्यक्ष रामेश्वर, * जिला कार्यकारी अध्यक्ष रोतेंद्र • विभाग संयोजक बजरंग दल योगी ठाकुर, रविन्द्र सिंह, ध्रुव, नवल किशोर, बनवारी जिला उपाध्यक्ष, रवि त्रिलोकनी लवकुश, हिमाचल बहन विनोद माहोर, हिमानी चतुर्वेदी, सुशील डॉ अरूणा, दुष्यंत चौहान, बिजेंद्र चौहान, हरीश मुकेश चौहान रिंकू शंकर श्याम बिहारी शर्मा गिर्राज चौहान सुरेश श्री कृष्ण दिवाकर राजकपूर दलित आदि सहित कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Follow Samachar24