Loading...

थाना भोगांव क्षेत्र अंतर्गत नौरंगाबाद के समीप दर्दनाक सड़क हादसा

Gargachary Times 16 February 2026, 20:49 25 views
Mainpuri
थाना भोगांव क्षेत्र अंतर्गत नौरंगाबाद के समीप दर्दनाक सड़क हादसा
जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र अंतर्गत नौरंगाबाद के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सांड अचानक सड़क क्रॉस कर रहा था, तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायल की पहचान प्रकाश सिंह पुत्र गजाधर सिंह, उम्र 54 वर्ष, निवासी तिसौली थाना विछवाँ जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें 1033 एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेट्रोलिंग टीम में RPO हिमांशु शाक्य, ड्राइवर राहुल कुमार और हेल्पर पुष्पेंद्र कुमार शामिल रहे। एंबुलेंस में EMT विपिन कुमार तथा ड्राइवर अग्रज बाबू मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Follow Samachar24