Loading...

किसान यूनियन अराजनैतिक का महावन तहसील में प्रदर्शन

Gargachary Times 17 February 2026, 19:59 40 views
Mathura
किसान यूनियन अराजनैतिक का महावन तहसील में प्रदर्शन
सोमवार को भाकियू अराजनैतिक हरपाल गुट के किसान नेताओं ने जिला अध्यक्ष मथुरा शुभम शर्मा(एडवोकेट) के नेतृत्व में महावन तहसील में प्रदर्शन किया गया। जिसमें उन्होंने उपजिलाधिकारी महावन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन यह ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी एसडीएम महावन की होगी। इस दौरान उन्होंने बताया कि तहसील महावन के मौजा रावल बांगर में स्थिति चक मार्ग खसरा नंबर–20 पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर रखा है। किसान कई महीनों से तहसील के चक्कर काटकर परेशान है लेकिन समस्या का को समाधान नहीं हो पा रहा है। प्रदर्शन के दौरान संगठन मंत्री रामजीलाल उपाध्याय, जिला सचिव मेघश्याम शर्मा, तहसील अध्यक्ष रमेश छौंकर, महिला मोर्चा की अध्यक्ष जसोदा देवी, रामहरि पचौरी, गोविन्द उपाध्याय, बल्देव आदि अनेक मंडल व जिले के पदाधिकारी तथा किसान मौजूद रहे।
Follow Samachar24