Loading...

साइबर सेल टीम द्वारा एनसीआरपी शिकायत का संज्ञान लेकर आवेदक के 1,00,000 /- रूपये कराये गये वापस

Gargachary Times 17 February 2026, 20:04 46 views
Firozabad
साइबर सेल टीम द्वारा एनसीआरपी शिकायत का संज्ञान लेकर आवेदक के 1,00,000 /- रूपये कराये गये वापस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराध एवं ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में साइबर सेल टीम द्वारा एनसीआरपी शिकायत संख्या – 33111250153160 का संज्ञान ले ठगी गयी कुल 1,00,000 /- रूपये की धनराशि वापस कराई गयी है । घटना का विवरण - आवेदक अमित पुत्र मनोज कुमार निवासी नगला दखल थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद के साथ 1,00,000 /- रूपये के साइबर फ्राड के सम्बन्ध में आवेदक द्वारा भारत सरकार द्वारा संचालित एन0सी0आर0पी0 पोर्टल पर शिकायत संख्या-33111250153160 दर्ज करायी गयी कि आवेदक से एपीके फाइल के जरिये अज्ञात साइबर ठगों द्वारा उसके साथ 1,00,000 /- रूपये की ठगी कर ली गयी है । घटना का सज्ञांन लेते हुए साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक/नोडल एजेंसी से पत्राचार करते हुए आवेदक के 1,00,000 /- रूपये वापस कराये गये । आवेदक द्वारा फिरोजाबाद पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया गया ।
Follow Samachar24