विधान सभा घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका
Gargachary Times
17 February 2026, 20:24
35 views
Jalaun
कोंच(जालौन) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर दिन मंगलवार को कांग्रेस कमेटी नगर इकाई विधान सभा घेरने के लिए लखनऊ के लिए जा रही थी और जैसे ही कार्यकर्ता नगर के चन्दकुआँ चौराहे पर पहुंचे ही थे तो वहां पहले से ही मुस्तेद पुलिस बल ने कांग्रेसियों को रोक लिया और उन्हें शांति व्यबस्था बनाये रखने का हबाला देते हुए लखनऊ न जाने की हिदायत दी जिस पर कांग्रेस कार्यकताओं ने एतराज जताया और कहा कि हम अपनी पार्टी के3 आह्वाहन पर लखनऊ विधान सभा घेराव के लिए जा रहे हैं क्योंकि बर्तमान सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर गम्भीर नहीं है जिसके कारण हमें सड़कों पर उतरकर आबाज उठानी पड़ रही है और लोकतंत्र में हमें जनता की आवाज उठाने का पूरा अधिकार है और आप हमें जोर जबरजस्ती करके लखनऊ जाने से नहीं रोक सकते वहीं पुलिस प्रशास न ने कांग्रेसियों से कहा कि हम जबरन नहीं रोक।रहे हैं हम तो आपसे कानून व्यबस्था बनाये रखने में सहयोग की बात कह रहे हैं क्योंकि कानून व्यबस्था बनाये रखना हमारी प्राथमिकता है और किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस द्वारा एहतियाती कदम उठाए गए इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेन्द्र तिवारी रामकिशोर पुरोहित सहित कोतवाली प्रभारी व्रजेश बहादुर व पुलिस बल एवं कांग्रेसी मौजूद रहे।