श्री बाबूलाल महाविद्याल में संस्कृति विकास संस्थान न्यास के नेतृत्व में तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ शुरू
Gargachary Times
18 February 2026, 18:18
32 views
Mathura
गोवर्धन -संस्कृत संस्कृति विकास संस्थान न्यास एवं श्री बाबू लाल महाविद्यालय गोवर्धन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन श्री बाबू लाल महाविद्यालय में कराया जा रहा है। इसका शुभारंभ प्रोफेसर राधा गोविंद त्रिपाठी, श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा, श्री बाबू लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ लीवस कुलश्रेष्ठ,प्रोफेसर मीरा द्विवेदी, डॉ सुनील शर्मा, डॉ कपिल देव द्विवेदी, उपप्राचार्य डॉ उम्मेद सिंह आदि ने संयुक्त रूप से मां शारदे पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर मीरा द्विवेदी ने कहा की संस्कृत हमारे सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक है। हमें गुरुकुल के संवर्धन एवं संरक्षण से जुड़कर देश के बालकों में एक नई ऊर्जा का संचार करना चाहिए। यह संगोष्ठी भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन में गुरुकुलों का योगदान नामक प्रकरण पर आयोजित की गई है। यह तीन दिवसीय संगोष्ठी 18 फरवरी से 20 फरवरी तक महाविद्यालय में संचालित होगी। तत्पश्चात इसका समापन कार्यक्रम उद्धव कुंड के पास जमुना विहार कॉलोनी राधाकुंड में होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहसंयोजक डॉ आशीष सिंह,डॉ एल सविता आर्य, प्रोफेसर धर्मानंद रावत, प्रोफेसर के रवि शंकर, प्रोफेसर कान्ता भाटिया, प्रोफेसर ओमनाथ त्रिपाठी, प्रोफेसर अंजू सेठ, प्रोफेसर सुजाता त्रिपाठी आदि ने उपस्थित होकर अपने वक्तव्य दिए। कार्यक्रम का संचालन श्री बाबू लाल महाविद्यालय के मुख्य अनुशासन अधिकारी एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ धीरज कौशिक द्वारा किया गया। संगोष्ठी में डॉ उम्मेद सिंह, डॉ योगेंद्र प्रसाद गोयल, डॉ जयप्रकाश सिंह,डॉ नवीन पाल, डॉ रेखा शर्मा, डॉ विमलेश सिकरवार,डॉ प्रीति वर्मा, डॉ सुमन बघेल, डॉ उमा कुमारी, डॉ प्रतिभा सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।