Loading...

मैनपुरी क़े भोगांव तहसील में यूजीसी बिल कानून लागू करने की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

Gargachary Times 18 February 2026, 18:21 45 views
Mainpuri
मैनपुरी क़े भोगांव तहसील में यूजीसी बिल कानून लागू करने की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
कस्बा भोगांव स्थित तहसील परिसर में आज उपजिलाधिकारी महोदय को यूजीसी बिल कानून लागू किए जाने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन धम्म सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष भाई सम्राट हर्ष शाक्य के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान समाज के जिम्मेदार नौजवान साथी, बुजुर्ग एवं अधिवक्ता बंधु बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और सामाजिक न्याय के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। उपस्थित लोगों ने कहा कि यूजीसी कानून लागू होना चाहिए, जिससे समाज को न्याय मिल सके और शैक्षिक व सामाजिक अधिकारों की मजबूती सुनिश्चित हो। कार्यक्रम में डॉ. आलोक सिंह शाक्य (प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय शाक्य महासभा उत्तर प्रदेश), कमलेश शाक्य (विछवाँ), कर्मवीर सिंह शाक्य अधिवक्ता, प्रमोद कुमार एडवोकेट, राजेश कुमार यादव एडवोकेट, राजेश कुमार सागर एडवोकेट, सुभाष चंद्र एडवोकेट, योगेश कुमार शर्मा एडवोकेट, शिवनाथ कठेरिया एडवोकेट, अनिल कुमार यादव एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की।
Follow Samachar24