नेशनल हाईवे-34 पर भीषण सड़क हादसा, तीन गंभीर घायल
Gargachary Times
18 February 2026, 18:45
50 views
Mainpuri
जनपद मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के गांव बनकिया के पास नेशनल हाईवे 34 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोंगांव से बेवर की ओर जा रही एक किआ कार ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में अखिलेश सिंह पुत्र रणधीर सिंह उम्र 40 वर्ष, नैना कुमारी पुत्री अखिलेश सिंह उम्र 15 वर्ष तथा उर्मिला देवी पत्नी गोपीचंद उम्र 50 वर्ष निवासी रोहिल्ला, बेवर शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।