Loading...

डीएम रमेश रंजन ने श्रम विभाग के अधिकारियों को सख्त शब्दों में निर्देशित किया है कि इस योजना से संबंधित आवेदनो का निस्तारण तत्काल किया जाय

Gargachary Times 18 February 2026, 20:47 108 views
Firozabad
डीएम रमेश रंजन ने श्रम विभाग के अधिकारियों को सख्त शब्दों में निर्देशित किया है कि इस योजना से संबंधित आवेदनो का निस्तारण तत्काल किया जाय
जिलाधिकारी रमेश रंजन की विशेष पहल पर भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा अधिसूचित मातृत्व बालिका मदद योजना के अंतर्गत जनपद फिरोजाबाद की 1003 नवजात कन्याओं के नाम से रुपए 25-25 हजार की धनराशि पंजाब नेशनल बैंक में अधिकतम ब्याज दर पर फिक्स्ड डिपॉजिट (एफ0डी0) के रूप में जमा कराई गई है, यह धनराशि कन्या के 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के उपरांत उसे प्राप्त होगी, इस राशि का उपयोग अधिकतम बालिका अपनी उच्च शिक्षा, स्वयं के व्यवसाय तथा स्वावलंबन हेतु कर सकेगी, योजना के अंतर्गत धनराशि सीधे श्रमिकों के खातों में प्रेषित की गई है, जिससे पारदर्शिता एवं त्वरित भुगतान सुनिश्चित हुआ है। विदित है कि इस योजना के तहत पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों के प्रसव के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, इस योजना के तहत श्रमिक परिवारों में कन्या जन्म को प्रोत्साहित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जा रही है, जनपद फिरोजाबाद में 3.21 लाख इस समय निर्माण श्रमिक पंजीकृत है, आलोच्च वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1837 निर्माण श्रमिकों को इस योजना का लाभ दिया गया है, जिलाधिकारी ने श्रम विभाग के अधिकारियों को सख्त शब्दों में निर्देशित किया है कि इस योजना से संबंधित आवेदनों का निस्तारण तत्काल किया जाए तथा श्रमिकों को देय भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो
Follow Samachar24