Loading...

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला बंधू की बैठक सम्पन्न

Gargachary Times 18 February 2026, 20:48 66 views
Firozabad
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला बंधू की बैठक सम्पन्न
मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई, बैठक में जनपद के औद्योगिक विकास और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विस्तार से चर्चा की गई, बैठक में यू0पी0डा0 द्वारा विकसित किये जा रहे, औद्योगिक गलियारे के संबंध में उपायुक्त उद्योग ने अवगत कराया कि यूपीडा द्वारा जनपद में विकसित किया जा रहे हैं, इस गलियारे के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया को आधिकारिक तौर पर प्रारम्भ कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए, ताकि अधिक से अधिक उद्यमी जनपद मंे निवेश कर सकें और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हों, बैठक में उद्यमियों की मांग पर जलेसर रोड औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु 132 के0वी0ए0 उप केंद्र की स्थापना पर चर्चा हुई, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ग्रामीण ने बताया कि वर्तमान में इंडस्ट्रियल एरिया में तीन संयोजन 33 के0वी0ए0 पर उच्चीकृत है, साथ ही साथ ककरऊ कोठी से कांच उद्योग तक की सभी स्ट्रीट लाइटें क्रियाशील है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा और सुगमता बढ़ी है, बैठक में यूपसीडा औद्योगिक क्षेत्र की आरक्षित भूमि पर आधुनिक चिकित्सा सुविधा ई0एस0आई0 हॉस्पिटल की स्थापना का अनुरोध किया गया, ताकि श्रमिकों और उद्यमियों को बेहतर उपचार मिल सके, मुख्य विकास अधिकारी ने औद्योगिक संगठनों से कहा कि औद्योगिक संगठन की ओर से एक प्रस्ताव सहायक श्रमायुक्त को अवगत करायें, जिससे इस महत्वपूर्ण कार्य को किया जा सके। इस बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की भी समीक्षा की गई, जिससे उपायुक्त उद्योग ने बताया कि जनपद हेतु कुल 2000 का लक्ष्य निर्धारित था, लक्ष्य के सापेक्ष भारी उत्साह दिखाते हुए युवाओं ने कुल 4158 आवेदन किये, अब तक 1440 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें बैंकों द्वारा 1430 लाभार्थियों को ऋण वितरित कर उन्हे स्वरोजगार से जोड़ा गया है, मुख्य विकास अधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा कि एस0बी0आई0 आर0ए0सी0सी0 ब्रांच में लम्बित आवेदनों को समयबद्धता से निस्तारित कराया जाए, मुख्य विकास अधिकारी ने सहायक आयुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि जिन बैंक शाखाओं की प्रगति शून्य है, उनकी सूची उपलब्ध कराऐं, ताकि संबंधित बैंक प्रबंधकों पर कार्यवाही की जा सके, मुख्य विकास अधिकारी ने उन बैंकों को सख्त चेतावनी जारी की है, जहां पर इस योजना से संबंधित प्रगति कम पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक फिरोजाबाद को निर्देश दिये गये, कि वे योजनान्तर्गत अपने स्तर से भी बैंकों के जिला समन्वयकों व शाखा प्रबन्धकों से समन्वय कर समयान्तर्गत आवंटित. लक्ष्य की शत् प्रतिशत् पूर्ति कराना सुनिश्चित करें। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह सरकार का महत्वपूर्ण फ्लैग्शिप कार्यक्रम है, इस योजना में कोई भी बैंक अपने यहां आवेदन लंबित रखता है, तो उस पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0रा0 विशु राजा, क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा आगरा, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड शहरी प्रथम, ग्रामीण, अधिशासी अभियन्ता (निर्माण खण्ड) नगर निगम, अधिशासी अभियन्ता (प्रान्तीय खण्ड) लोक निर्माण विभाग, उपायुक्त वाणिज्यकर, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, औद्योगिक संगठनों के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, मुकेश कुमार बंसल (टोनी), पारसा, सिहराज सिंह यादव, संदीप कुमार सहायक आयुक्त उद्योग, तरूण कुमार शर्मा, अतुल शर्मा जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, फिरोजाबाद आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24