Loading...

मथुरा के गोवर्धन में दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी कार, चार युवकों की डूबने से मौत

Gargachary Times 19 February 2026, 18:44 22 views
Mathura
मथुरा के गोवर्धन में दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी कार, चार युवकों की डूबने से मौत
मथुरा के गोवर्धन से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। देर रात हुए इस हादसे में चार युवकों की नहर में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। यह घटना मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला देविया मोड़ की है। जानकारी के अनुसार, चार हमउम्र युवक कार से गोवर्धन होते हुए डीग क्षेत्र में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार फ्रॉन्क्स कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे रजबहे यानी नहर में जा गिरी। हादसा देर रात का था। कार के नहर में गिरते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवकों को बचाने की कोशिश की। लेकिन अंधेरा और गहरे पानी के कारण राहत कार्य में मुश्किलें आईं। जब तक युवकों को बाहर निकाला गया, तब तक चारों की डूबने से मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे सुरेश चंद्र रावत (एसपी ग्रामीण) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और मोड़ पर संतुलन बिगड़ना कारण माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
Follow Samachar24