ग्राम अडींग में गूंजे बेटी बचाओ के नारे, ग्रामीणों ने की पुष्प वर्षा
Gargachary Times
19 February 2026, 18:45
37 views
Mathura
गोवर्धन। श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय गोवर्धन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम अडींग में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभांरभ धूमधाम के साथ किया गया। कस्बा अडींग पुलिस चौकी इंचार्ज प्रदीप भदौरिया, अडींग ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गौरव रावत ने बालक बालिकाओं को शुभकामनाएं देकर हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। निदेशक नंदकिशोर शर्मा, प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा ने आगुंतकों का पटुका पहनाकर स्वागत किया। एनएसएस के विद्यार्थी ने हाथों में तख्तियां लेकर ग्राम पंचायत भवन से जन जागरूकता रैली की शुरूआत की।
एनएसएस रैली की गांव अडींग वासियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की और पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। एनएसएस रैली ग्राम अडींग के बड़ा बाजार, सेहरा पइसा, ठाकुर मोहल्ला, तकिया बाजार, बड़ा मोहल्ला गामेती, छोंकरा बाजार, यादव मोहल्ला, जाट मोहल्ला, पड़ाव मोहल्ला होते हुये प्राचीन कमल कुंड अडींग पर आकर राष्ट्रीय गान के साथ संपन्न हुई। यहाँ पर कमल कुंड के महंत बाबा गोपाल दास महाराज, संत श्याम सुंदर दास, संत कैलाश दास महाराज ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुये उनको जीवन में सदाचार का महत्व बताया। रैली में क्लीन अडींग ग्रीन अडींग, बेटी नही बचाओंगे तो बहु कहां से लाओगे, हम सबने ठाना है भारत स्वच्छ बनाना है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,
एक वृक्ष दस पुत्र समान, आदि के नारे रैली में लगाये। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी भारत उपाध्याय ने बताया कि ग्राम अडींग में सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान जन जागरूकता, वृक्षारोपण, सड़क सुरक्षा, रक्तदान, एंव नुक्कड़ नाटक, व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा स्थानीय लोगों में जागरूकता लायी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई दिलीप यादव ने किया। इस अवसर पर विपुल शर्मा, सतीश शर्मा, विष्णुकांत शर्मा, भानु अग्रवाल, हारून कुरैशी, जे.पी सिंह, के.पी सिंह, पवन कुमार, टीकम सिंह, बाल कृष्ण सैनी, दिनेश कौशिक, चंद्रशेखर, प्रकाश, याचना शर्मा, अर्चना, नीलम, मोनिका भारद्वाज, बुलबुल कौशिक आदि उपस्थित थे।