आज होगा 10 दिवसीय आयुर्वेदिक क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का समापन
Gargachary Times
19 February 2026, 18:52
23 views
Dholpur
उद्यम कार्यशाला बाड़ी रोड बिजौली में दिनांक 11 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित 10 दिवसीय आयुर्वेदिक क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का समापन दिनांक 20 फरवरी 2026 को होगा। उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग धौलपुर डॉ दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी धौलपुर कर्मवीर सिंह होंगे। वही विशिष्ट स्वरूप में अवधूत संत पागल बाबा विराजमान रहेंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग संभाग भरतपुर डॉक्टर सतीश कुमार लवानिया होंगे। समापन कार्यक्रम में विशिष्ट गणमान्य नागरिकों, भामाशाहों के अलावा भर्ती मरीज, उनके परिजन,आयुर्वेद विभाग एवं एलोपैथिक चिकित्सा विभाग के कार्यरत समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। यही नहीं अब तक हमारे इस शिविर की गतिविधियों को आम जनता तक पहुंचाने में हमारे सहयोगी रहे मीडिया के विभिन्न चैनलों एवं पत्र पत्रिकाओं के सम्मानित बंधुओं की उपस्थिति भी सादर अपेक्षित रहेगी।