Loading...

शादी के घर में लगी आग से तबाह हुये बेटियों के सपनो का किन्नर बना मसीहा, शादी के लिये दी आर्थिक व अन्य मदद

Gargachary Times 19 February 2026, 18:57 33 views
Mathura
शादी के घर में लगी आग से तबाह हुये बेटियों के सपनो का किन्नर बना मसीहा, शादी के लिये दी आर्थिक व अन्य मदद
गोवर्धन के गाँव पलसों में दो दिन पहले शादी के घर में हुई सार्ट सर्किट से लगी आग ने ख़ुशी के माहौल को गम में बदल दिया था, दो दिन बाद बेटियों को बिदा करना था पर हुआ कुछ अलग बारात आने से पहले ही बेटियों को देने वाला कन्यादान के लिये रखे सामान नकदी सहित अन्य सामान जलकर खाख हो गया. सार्ट सर्किट की एक चिंगारी ने पिता के अरमानो पर पानी फेर दिया जिससे बेटियों का पिता बेबस हों गया। खबर मीडिया तक पहुंची जिसे देखने के बाद कोई भी समाज सेवी पीड़ित परिवार की सुध तक नहीं लेने आया मगर खबर पढ़ने के बाद तमन्ना नामक एक किन्नर को हताश बेटियों के बाप का दर्द दिखा और उनकी सहानुभूति उन्हें गाँव पलसो खींच लायी. तमन्ना किन्नर ने गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की जो भी आर्थिक सहायता बनी वो की। तमन्ना किन्नर ने पीड़ित परिवार के लिये एककीस हजार की नकदी सहित बेटियों के कपड़े दुल्हओं के कपड़े सहित अन्य जरुरी सामान भेंट कर मदद की। जहाँ समाज के भामाँशाह पीड़ित परिवार की मदद को नहीं पहुंचे वहीं एक किन्नर द्वारा की गयी साहिता से पीड़ित पिता अपनी आँखों में आंसू नहीं रोक पाया, किन्नर की इस मदद से बेटियों की आँखों में भी मुस्कान दिखी वही गांव वालो ने तम्मन्ना किन्नर की जमकर तारीफ़ की.
Follow Samachar24