वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की
Gargachary Times
19 February 2026, 18:58
26 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद में चाक चौबन्द कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आज दिनांक 19-02-2026 को भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई । पैदल गश्त के दौरान तिराहों/चौराहों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की चैकिंग की गई तथा महोदय द्वारा व्यापारी बन्धुओं को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने व सतर्क रहने हेतु जागरूक किया गया । साथ ही आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया तथा लोगों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल बनाए रखने में पुलिस विभाग का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया । महोदय द्वारा यातायात निरीक्षक को यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये । पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।