Loading...

डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक

Gargachary Times 20 February 2026, 20:27 69 views
Firozabad
डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार द्वारा अटल क्यों अभ्युदय योजना (AVYAY) के पटक 'वरिष्ठ नागरिकों हेतु राज्य कार्ययोजना (SAPSrC), की श्रेणी- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाऐं के अन्तर्गत मोतियाबिंद सर्जरी (Cataract Surgery) एवं स्वास्थ्य और चिकित्सा शिविर (Health and Medical Camps) गतिविधियों के सफल कियान्वयन के सम्बन्ध में दिनांक 20. 02.2026 को जिलाधिकारी महोदय फिरोजाबाद की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति (D.H.S.) / वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक आहूत की गयी। इस योजनान्तर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र के 50 वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी (Cataract Surgery) एवं वृद्धावस्था जनित रोगों की जांच, विशेष रूप से डिमेशिया स्क्रीनिंग (Dementia Screening) और बीपी / शुगर/अर्थराइटिस/कैल्शियम की निःशुल्क जांच एवं दवाओं का वितरण किया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये गये कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिविर (Health and Medical Camps) गतिविधियों को लागू किये जाने हेतु ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं, वृद्धाश्रमों और शहरी वार्ड सदस्यों, आदि के सहयोग से क्षेत्र में शिविर कार्यकम का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कराया जाये एवं संभावित रोगियों की सूची तैयार की जाये। समिति द्वारा लाभार्थियों के चिन्हांकन एवं स्वास्थ्य और चिकित्सा शिविर एवं मोतियाबिन्द सर्जरी हेतु संस्था/एन.जी.ओ के चयन पर विचार विमर्श किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इच्छुक संस्थाओं/एन.जी.ओ. से आवेदन प्राप्त कर वरिष्ठ नागरिकों के चिन्हांकन एवं मोतिया बिन्द सर्जरी की त्वरित कार्यवाही कराये जाने के निर्देश दिये गये। चयनित संस्था/एन.जी.ओ. को शासन द्वारा निर्धारित दर से भुगतान किया जायेगा। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायतीराज अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक नेत्र रोग, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, फिरोजाबाद, जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला पुरूष एवं महिला चिकित्सालय, आयुर्वेद एवं होम्योपैथ अधिकारी, डॉ० हंसराज, डॉ० एस०पी०एस० चौहान चिकित्सा संघ, डॉ० जफर आलम चाइल्ड लाइन, डॉ० राजेश कुमार (डब्ल्यू.एच.ओ.), श्री अनिल शुक्ला प्रतिनिधि यूनीसेफ आदि उपस्थित थे
Follow Samachar24