Loading...

शैक्षिक महासंघ राया चुनाव में विवाद, चुनाव स्थगित

Gargachary Times 21 February 2026, 18:50 83 views
Mathura
राया। राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यक्रम प्राथमिक संवर्ग ब्लॉक राया का निर्वाचन नाटकीय विवाद के चलते स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला कार्यसमिति के द्वारा पूर्व निर्धारित तिथि 21 फरवरी को महावीर स्वामी गेस्ट हाउस राया में शैक्षिक संगोष्ठी एवं त्रिवार्षिक निर्वाचन घोषित किया गया था। चुनाव लड़ने के इच्छुक पदाधिकारी और सदस्य गत एक माह से शिक्षकों से संपर्क कर अपने- अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे थे। निर्वाचन में विवाद तब शुरू हुआ जब जिला महामंत्री इंद्रपाल सिंह द्वारा जिलाध्यक्ष और महामंत्री के संयुक्त हस्ताक्षर से शुक्रवार की रात्रि में 11:30 बजे जारी पत्र में निर्वाचन का स्थान बदलकर बीआरसी राया कर दिया गया। वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष राया गोवर्धन दास गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने चुनाव से पूर्व अचानक रात्रि में स्थान बदलने पर विरोध शुरू कर दिया। वर्तमान राया कार्यकारिणी के भारी विरोध और आक्रोश को देखते हुए और प्रकरण प्रदेश पदाधिकारियों के हस्तक्षेप पर जिलाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी पत्र के द्वारा शनिवार को हो रहे चुनाव को अपरिहार्य कारण बताते हुए निरस्त कर दिया गया। चुनाव में विचित्र स्थिति तब और उत्पन्न हो गई जब जिलाध्यक्ष अंजना शर्मा द्वारा चुनाव स्थगित करने के जारी पत्र का जिला संगठन मंत्री जगदीश गौतम ने निरस्त कर संगठन हित में आज ही चुनाव कराने की घोषणा करते हुए पत्र वायरल कर दिया। जो संगठन के उच्च पदाधिकारियों के आदेश की अवहेलना व संगठन विरोधी कार्य है। ऐसी स्थिति में चुनाव अधिकारी श्री बच्चू सिंह व पर्यवेक्षक श्री जगदीश गौतम द्वारा एक गुट विशेष के समर्थन में षड्यंत्र कर, संगठन के सिद्धांतों के विपरीत जाकर, तथा उच्च पदाधिकारियों के चुनाव निरस्ती आदेश की अवहेलना कर जबरदस्ती चुनाव कराया , जो नितांत ही गलत है, तथा संगठन विरोधी है । आज का नाटकीय घटनाक्रम सभी शिक्षकों और अधिकारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। तथा इस संगठन में जिला अध्यक्ष पद की गरिमा पर सवाल उठ रहा है। जिला मीडिया प्रमुख गोवर्धन दास गुप्ता ने प्रदेश कार्यकारिणी से अनुरोध किया है कि इस षड्यंत्र में शामिल सभी पदाधिकारियों पर कार्यवाही कर संगठन से बर्खास्त करें तथा चुनाव की अग्रिम तिथि घोषित करें।
Follow Samachar24