Loading...

10 दिवसीय आवासीय शल्य चिकित्सा शिविर का समापन

Gargachary Times 21 February 2026, 18:53 68 views
Dholpur
10 दिवसीय आवासीय शल्य चिकित्सा शिविर का समापन
आयुर्वेद केवल चिकित्सा ही नहीं बल्कि संपूर्ण विज्ञान है संमूल चिकित्सा केवल आयुर्वेद से ही संभव है गर्भ से लेकर मृत्यु तथा इस लोक से लेकर परलोक तक का सटीक ज्ञान केवल आयुर्वेद में ही संभव है सर्जरी के जरिए प्राचीन समय में भी दुर्लभ ऑपरेशन आयुर्वेद सर्जनों द्वारा किए जाते थे इसीलिए आचार्य सुश्रुत को सर्जरी का जनक माना गया है आयुर्वेद रोगों को समूल नष्ट करता है तथा यह रोग द नहीं हो इसका भी पूरा ख्याल रखा जाता है उक्त विचार सिद्ध संत पागल दास बाबा ने शिविर के समापन के अवसर पर व्यक्त किये शिविर में कुल 6226 रोगी पंजीकृत किए गए जिसमें इंनडोर में 135 ऑपरेट किए गए अग्निकर्म एव रक्त मोक्षण द्वारा 207 रोगियों का उपचार किया गया प्राकृतिक एवं योग चिकित्सा द्वारा 190 रोगियों का उपचार किया गया कार्यक्रम के अध्यक्षता अतिरिक्त निदेशक संभाग भरतपुर डॉक्टर सतीश लवानिया ने की समापन समारोह में उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग धौलपुर डॉक्टर दिनेश शर्मा डॉक्टर भरत सिंह डॉक्टर राजवीर शर्मा पीएमओ डॉक्टर गुलाम मीणा डॉ नरेश डॉक्टर मुकुंद शर्मा डॉक्टर जसराम गोड डॉक्टर विनोद कुमार गर्ग डॉक्टर ज्ञानी राम मीणा डॉक्टर रितिका व्यास डॉ मंजू मीणा डॉक्टर राघवेंद्र उपाध्याय डॉ अनिल झा पूर्व उपनिदेशक भगवान दास डॉक्टर राजवीर शर्मा डॉक्टर राजेश शर्मा डॉक्टर मोहम्मद जाकिर सहित बड़ी संख्या में आयुर्वेद चिकित्सक उपस्थित थे भामाशाह राम लखन गुर्जर एवं श्रीनिवास पुरी का सम्मान भी किया गया सिविल प्रभारी डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि रोगियों को 7 दिन की दवाई दी गई है फॉलो अप कैंप 27 फरवरी को लगेगा डॉक्टर सतीश लवानिया ने सभी का शिविर की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजवीर शर्मा ने किया
Follow Samachar24