Loading...

श्रीमद भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण जन्ममहोत्स्व में भाव विभोर हुये श्रद्धांलु

Gargachary Times 21 February 2026, 19:00 38 views
Mathura
श्रीमद भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण जन्ममहोत्स्व में भाव विभोर हुये श्रद्धांलु
गोवर्धन - गोवर्धन गिर्राज तलहटी में चल रही भागवत महोत्सव में आज भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनकर भक्त भाव विभोर हो गये. गोवर्धन गिर्राज तलहटी सीताराम आश्रम में चल रही भागवत कथा में आज भक्त वत्सल भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. भागवत प्रवक्ता श्रद्धेय श्री अवधेश कौशिक जी महाराज के मुख से कृष्ण जन्ममहोत्स्व की कथा भागवत भक्तों को श्रवण कराई गयी भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर आश्रम संचालक परमानन्द तिवारी जी के अनुसार चल रही भागवत कथा में आज कथा वाचक परम् श्रद्धेय अवधेश जी के मुखारबिंद से कृष्ण जन्मदिन की कथा का रसपान कराया गया जिसमे भगवान कृष्ण जन्मदिन के बाद कथा श्रवण करने वाले भक्त कृष्ण जन्मदिन पर जमकर नाच गायन करते हुये नजर आये. कृष्ण जन्मदिन के बाद बधाई गायन का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया. कृष्ण जन्मदिन के बाद साधु संतो का भण्डारा भी आयोजित किया गया जिसमे हजारों साधु संतो ने प्रशादी ग्रहण की।
Follow Samachar24