Loading...

चौकी में ‘इंसाफ’ की जगह अत्याचार! 10 वीं के छात्र का हाथ टूटा, दो दरोगा निलंबित

Gargachary Times 22 February 2026, 18:14 55 views
Agra
चौकी में ‘इंसाफ’ की जगह अत्याचार! 10 वीं के छात्र का हाथ टूटा, दो दरोगा निलंबित
आगरा अछनेरा क्षेत्र में पुलिस चौकी के अंदर 10वीं के एक नाबालिग छात्र के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मामूली विवाद के बाद छात्र को चौकी बुलाकर घंटों बैठाए रखा गया और 10 हजार रुपये की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर बरसी लाठियां परिजनों का आरोप है कि जब पिता ने ‘रिहाई की कीमत’ देने में असमर्थता जताई तो छात्र की डंडों और पट्टों से पिटाई की गई। मारपीट में छात्र के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। सोमवार से बोर्ड परीक्षा घायल छात्र 10वीं बोर्ड का परीक्षार्थी है। सोमवार से उसकी परीक्षा शुरू होनी है। ऐसे में हाथ टूटने के कारण परिवार में चिंता का माहौल है कि वह परीक्षा कैसे देगा। डॉक्टरी जांच में फ्रैक्चर की पुष्टि अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर उत्पीड़न और अवैध वसूली का आरोप लगाया प्रारंभिक जांच में कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए आदित्य कुमार (डीसीपी वेस्ट) ने सख्ती दिखाते हुए दो दरोगाओं को निलंबित कर दिया है। जांच की जिम्मेदारी शैलेंद्र सिंह (एसीपी अछनेरा) को सौंपी गई है। कानून के रखवालों पर लगे इन आरोपों ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नाबालिग से इस तरह का व्यवहार कितना जायज है, यह अब जांच का विषय है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Follow Samachar24