सेठ वृंदावन प्रसाद स्मृति महाविद्यालय में ऐतिहासिक धरोहर संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
Gargachary Times
22 February 2026, 18:16
34 views
Jalaun
कोंच (जालौन)। दिनांक 22/02/2026 को सेठ बद्रीप्रसाद प्रसाद स्मृति महाविद्यालय, कोंच में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत “ऐतिहासिक धरोहर स्थल संरक्षण” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व तथा उनके संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम अधिकारी हरिशंकर निरंजन के निर्देशन एवं देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में ऐतिहासिक धरोहरों की महत्ता, उनकी वर्तमान स्थिति तथा संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने क्षेत्र की प्राचीन विरासत को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि आदेश जाटव सभासद प्रतिनिधि, नगर पालिका कोंच ने अपने संबोधन में कहा कि ऐतिहासिक धरोहरें हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं और उनका संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे धरोहर स्थलों की स्वच्छता एवं सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान सचिन गुर्जर (जुझारपुरा) ने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी अमूल्य धरोहर को सुरक्षित रखने का माध्यम है। महाविद्यालय के कोऑर्डिनेटर कन्हैया नीखर ने भी ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं नैन्सी कुशवाहा, राखी एवं निशा कुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी को जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने कोंच के ऐतिहासिक स्थलों सहित अन्य धरोहरों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य बृजेंद्र सिंह निरंजन, मनोज श्रीवास्तव (प्रवेश प्रभारी), दिनेश बाबू, मनोहर प्रजापति, विवेक बाबू, राजकुमार गुप्ता, संदीप, संजय, कल्लू सिंह, नन्हे राजा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।