Loading...

जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया की सुचिता और प्रगति को परखने हेतु किया औचक निरीक्षण

Gargachary Times 22 February 2026, 20:55 34 views
Firozabad
जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया की सुचिता और प्रगति को परखने हेतु किया औचक निरीक्षण
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत आज आयोजित विशेष अभियान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया की सुचिता और प्रगति को परखने हेतु औचक निरीक्षण किया गया, इस क्रम में जिलाधिकारी ने 98- शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नारायण इंटर कॉलेज में स्थापित बूथ संख्या 346 से 354 का गहन निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां तैनात बूथ लेवल अधिकारियों से प्राप्त हो रहे आवेदनों की वस्तुस्थिति को जाना जिलाधिकारी ने मौके पर फॉर्म-6, 7, 8 और फॉर्म- 6 ए (प्रवासी मतदाता) के निस्तारण और उपलब्धता का विस्तार से अवलोकन किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उपस्थित आम नागरिको और मतदाताओं से संवाद किया, उन्होंने लोगों को जागरुक करते हुए अपील की है कि वह दावा एवं आपत्ति अवधि का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराये, जिलाधिकारी ने समस्त बीएलओ को निर्देशित किया है की पुनरीक्षण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः इसे पूरी सटीकता समयबद्धता और त्रुटिहीन तरीके से संपन्न करें, किसी भी स्तर पर शीथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ उप जिलाधिकारी शिकोहाबाद गजेंद्र पाल सिंह भी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24