Loading...

34 साइबर ठगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gargachary Times 22 February 2026, 21:00 27 views
Mathura
34 साइबर ठगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
साइबर ठगी करने वाले अपराधियों के मथुरा में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। दो गांव से करीब 34 साइबर अपराधियों को मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ यह बड़ी कार्यवाही की गई। थाना शेरगढ़ क्षेत्र में साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा सर्च ऑपरेशन किया गया l जिसमें सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में संदीप सिंह क्षेत्राधिकारी माट , श्वेता वर्मा क्षेत्राधिकारी महावन, अनिल कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी गोवर्धन, आशीष शर्मा क्षेत्राधिकारी यातायात , जय बिंद कुमार गुप्ता सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण अधीन) तथा 13 थाना प्रभारी सहित करीब 240 पुलिस कर्मियों के साथ में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। थाना शेरगढ़ के जांघवली और विशंभरा गांव में सर्च ऑपरेशन चला l इस दौरान गांव जांघवली से पुलिस ने 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार किए। वही 17 भागने में कामयाब रहे , वही विशंभरा गांव से 23 साइबर अपराधी पुलिस ने गिरफ्तार किए । 28 भागने में कामयाब रहे l पुलिस ने दो गांव से 34 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वही 45 साइबर अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह अपराधी साइबर का सिंडिकेट बनाकर लगातार फर्जी सिम कार्डों का प्रयोग करके साइबर अपराध करते रहते हैं l कुछ अपराधियों के पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं l इनके कब्जे से एक कार व 04 मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन की तकनीकी जांच साइबर टीम के द्वारा की जा रही है l यह सर्च ऑपरेशन रविवार को किया गया l
Follow Samachar24