केंद्रीय बजट गोष्ठी में ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर हुई चर्चा
Gargachary Times
23 February 2026, 18:14
37 views
Agra
आगरा। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय बजट पर विचार गोष्ठी का आयोजन जयपुर हाउस स्थित कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के कैंप कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बजट प्रावधानों पर मंथन करते हुए इसे विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम बताया।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह बजट किसान, गरीब, महिला और युवा वर्ग को सशक्त बनाने वाला है। आधारभूत ढांचे, रोजगार और ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आर्थिक प्रगति के लिए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सर्वजन कल्याणकारी योजनाओं का बजट प्रस्तुत किया है इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया। बजट संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि बजट आत्मनिर्भरता, निवेश और विकास को बढ़ावा देने वाला है, जिससे गांव से शहर तक समग्र प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। सभी ने सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ अलौकिक उपाध्याय ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, डॉ आलौकिक उपाध्याय, सी ए दीपिका मित्तल ,मंडल अध्यक्ष धीरज जैन, देवेश पचौरी , राजू कुशवाहा, राजवीर सिंह धाकड़, ओम प्रताप सिंह, बद्री प्रसाद माहौर ,रेनू गुप्ता, तरुण पिपल ,बंटी दक्ष, सुधीर टंडन, दीप विनायक पटेल, सनी वर्मा, गौरव सारस्वत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।