उरई मेडिकल कॉलेज में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन
Gargachary Times
23 February 2026, 18:15
59 views
Jalaun
जालौन,आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को उरई मेडिकल कॉलेज में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के अंतर्गत एक वृहद होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 103 रोगियों का निःशुल्क उपचार और होम्योपैथिक दवाओं का वितरण किया गया, जिनमें 68 पुरुष और 35 महिलाएं शामिल थीं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. ज्ञान चन्द, डॉ. नीतिश सचान, देवेंद्र फार्मासिस्ट, शैलेन्द्र और महेंद्र चतुर्थ श्रेणी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर में डॉ. ज्ञान चन्द ने होम्योपैथिक विभाग, जालौन की उपलब्धियों और सुविधाओं के बारे में आम जनता को जागरूक किया। इस आयोजन का नेतृत्व डॉ. प्रमोद अहिरवार (प्रभारी जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी) द्वारा किया गया, जिनके मार्गदर्शन में यह शिविर अत्यंत सफल रहा