राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में शिक्षक करनपाल सिंह हुए सम्मानित
Gargachary Times
24 February 2026, 18:40
55 views
Mathura
मथुरा: शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ० प्र० द्वारा सामाजिक विज्ञान विषय पर चंदौसी में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में उत्कृष्ट नवाचार के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरनी राया, मथुरा के शिक्षक करनपाल सिंह को उनके अभिनव प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यशाला में करनपाल सिंह ने सामाजिक विज्ञान विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण देते हुए अपने नवाचार “पॉकेट डायरी” के बारे में उपस्थित शिक्षाविदों को अवगत कराया।
इस अवसर पर उन्होंने अपनी नवाचारी पॉकेट डायरी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सम्भल अलका शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह तथा उपस्थित अन्य सभी शिक्षकों को भेंट कर सराहना प्राप्त की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने भविष्य में भी इसी प्रकार शैक्षिक नवाचार करते रहने के लिए उन्हें प्रेरित किया।
विदित हो कि इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों में नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा को अधिक प्रभावी एवं रुचिकर बनाना रहा।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य डा० जयपाल सिंह व्यस्त, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संभल अलका शर्मा एवं मनोज कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष, शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ० प्र० आदि की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।