Loading...

आगरा में रिश्तों का खून: शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Gargachary Times 25 February 2026, 18:40 106 views
Agra
आगरा में रिश्तों का खून: शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
आगरा। ट्रांस यमुना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही बड़े भाई की लोहे की पाइप से सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। जानकारी के अनुसार, थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला किशनलाल निवासी संतोष उर्फ सतो ने अपने बड़े भाई पर लोहे की पाइप से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई एक ही मकान में रहते थे और शराब पीने व खाने को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। संतोष ने गुस्से में आकर बड़े भाई के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना ट्रांस यमुना पुलिस, सर्विलांस टीम और एसओजी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हर दोनीया गेट हाउस के पास से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर काशीराम आवास के पीछे से खून से सना लोहे का पाइप बरामद किया है। मामले में मु0 अ0 सं0 64/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों भाइयों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जो आखिरकार जानलेवा साबित हुआ। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की
Follow Samachar24