श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय एनएसएस विशेष शिविर का हुआ रंगारंग समापन
Gargachary Times
25 February 2026, 18:41
52 views
Mathura
गोवर्धन। श्री सिद्दी विनायक महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। विशेष शिविर में स्वयंसेविकों ने सात दिन तक जागरूकता रैली, स्वच्छता मिशन, स्वास्थ्य, साक्षरता, वृक्षारोपण आदि कार्यक्रमों से गांव वासियों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने ग्राम अडींग, राल, छटीकरा, पैंठा, महमदपुर, सूरसाधना स्थली, चंद्र सरोवर, कमल कुंड, कुसुम सरोवर, कस्बा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग आदि पर श्रमदान किया। एनएसएस विशेष शिविर समापन समारोह पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी राधाकुंड के पीठाधीश्वर केशव दास महाराज, निदेशक नंदकिशोर शर्मा एडवोकेट, श्रीमती मधु शर्मा ने श्री गडेश जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। निदेशक नंदकिशोर शर्मा एडवोकेट ने राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर के सफल संचालन और सराहनीय कार्यों के लिये एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी भारत उपाध्याय एडवोकेट हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रमों में गीतकाव्य, दहेज नाटक, भजन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, राजस्थानी लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, होली गायन, झूमर नृत्य, आदि की रंगारंग प्रस्तुतियां छात्रायों ने दी। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार शर्मा एवं सतीश शर्मा ने सभी अतिथियों का पटुका उड़ाकर और गिर्राज जी की छवि देकर स्वागत किया। संचालन पीटीआई दिलीप यादव ने किया। कार्यक्रम में शिक्षा निदेशक महेश चंद्र अग्रवाल, भारत उपाध्याय, टीकम सिंह रजावत, भानु अग्रवाल, हारून कुरैशी, जे.पी सिंह, पवन, विष्णुकांत शर्मा, के.पी सिंह, बाल कृष्ण सैनी, दिनेश कौशिक, चंद्र शेखर शर्मा, प्रकाश सिंह, याचना शर्मा, नीलम, मोनिका भारद्वाज, बुलबुल कौशिक, अर्चना माथुर आदि उपस्थित थे।