सूर श्याम गौशाला पर लगा तृतीय राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर
Gargachary Times
25 February 2026, 18:41
50 views
Mathura
राष्ट्रीय सेवा योजना की श्री बाबू लाल महाविद्यालय गोवर्धन इकाई के स्वयंसेवकों ने परासौली स्थित सूर श्याम गौशाला में तृतीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा सूर कुटी में श्रमदान कर स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त किया गया तथा सूरदास जी के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी प्राप्त की। वानप्रस्थ धाम वृंदावन के संस्थापक और प्रसिद्ध कथा वाचक डॉ श्री चतुर नारायण पाराशर जी महाराज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग बहुत भाग्यशाली हैं जो इतनी महत्वपूर्ण तपस्थली पर श्रमदान करने के लिए उपस्थित हुए हैं। डॉ चतुर नारायण पाराशर जी को ब्रज साहित्य परिषद न्यास के महामंत्री कवि हरी बाबू ओम द्वारा दुपट्टा पहनाकर स्वागत कराया गया। कवि हरी बाबू ओम ने अपनी कविता पाठ एवं बालकों को संबोधित करते हुए ब्रज की मिट्टी के महत्व पर प्रकाश डाला वहीं सूर श्याम गौशाला स्थित कथा पंडाल में सभी विद्यार्थियों ने सफाई की तथा पानी का छिड़काव कर वहां के वातावरण को मनोरम बना दिया। एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जिसका मुख्य विषय अशिक्षा एवं दहेज हत्या था। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर श्याम सेवा संस्थान के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं महामंत्री रहे रिटायर्ड बी आर सी हरस्वरुप शर्मा द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि गौ माता अपनी व्यवस्था स्वयं करती है और आज भी 1200 से अधिक गायों का पालन ठाकुर जी की कृपा से सुंदर तरीके से सूर श्याम गौशाला में हो रहा है। साथ ही उपस्थित सूर श्याम सेवा संस्थान के वर्तमान कोषाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को नियम, संयम और लक्ष्य को निर्धारित करने की बात पर जोर दिया। सभी स्वयं सेवकों को स्वल्पाहार एवं नमकीन छाछ की व्यवस्था की गई। धन्यवाद प्रस्ताव राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ धीरज कौशिक द्वारा रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ योगेंद्र प्रसाद गोयल, डॉ विमलेश सिकरवार और डॉ रश्मि वर्मा उपस्थित रहे।विद्यार्थियों में सचिन सिंह, ममता, कविता, गंगोत्री आदि मुख्य रूप सर उपस्थित रहीं।