Loading...

दो संतान से अधिक वाले भी लड़ सकेंगे निकाय चुनाव, मुरझाए चेहरों पर मुस्कान लौटी

Gargachary Times 25 February 2026, 18:44 110 views
Dholpur
दो संतान से अधिक वाले भी लड़ सकेंगे निकाय चुनाव, मुरझाए चेहरों पर मुस्कान लौटी
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की मीटिंग में उस पुराने नियम को बदल दिया जिसमें दो बच्चों से अधिक संतान होने पर चुनाव लड़ने के अयोग्य माना जाता था विधानसभा में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया की दो से अधिक संतान वाले भी निकाय चुनाव लड़ सकेंगे फैसले की खबर लगते ही चुनाव लड़ने से वंचित रहे राजनीतिज्ञ अब फिर से सक्रिय हो पाएंगे दो बच्चों से अधिक होने के कारण पिछले चुनाव में दावेदारी ठोकने के बाद भी वे चुनाव लड़ने से वंचित रह गए थे इस नियम को बदलने के बाद उन्होंने नई ऊर्जा का संचार हुआ है ग्राम पंचायत राजोरा कला के उप सरपंच रविंद्र कुमार शर्मा ने सरकार के इस फैसले को न्यायोचित बताया भाजपा के मंडल अध्यक्ष गुड्डू कुशवाहाने इस फैसले को ऐतिहासिक फैसला बताते हुए बताया की चुनाव लड़ने का सभी को मौलिक अधिकार है नए कानून बनाकर किसी भी नागरिक को उसके अधिकारों से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए सुरेश तिवारी ने बताया की जन आधार होने के बावजूद दो से अधिक संतान होने से योग्य लोग भी चुनाव नहीं लड़ पाए थे अब सभी के लिए चुनावी मैदान के दरवाजे खुल गए हैं आल्हा के अभी सरकार द्वारा पंचायती निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा किया जाना बाकी है तथा कोई निश्चित तिथि घोषित नहीं की गई है इसके बावजूद चुनाव भी दंगल में उतरने वाले पहलवान अभी से लोगों के बीच जाकर अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं
Follow Samachar24