मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अमृत योजना 2.0 अंतर्गत इलाइट चौराहा स्थित उच्च जलाशल का किया निरीक्षण
Gargachary Times
26 February 2026, 18:55
168 views
Lalitpur
ललितपुर। गुरुवार को राज्यमंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज उ0प्र0/जनपद प्रभारी मंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी ने जनपद भ्रमण के दौरान अमृत 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत इलाइट चौराहा मरघट स्थित 2700 किलो लीटर उच्च जलाशय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मा. प्रभारी मंत्री द्वारा अप्रैल माह के अन्त तक इलाइट चौराहा स्थित उच्च जलाशय से पेयजलापूर्ति करने, शहर में पाइप लाइन बिछाने के दौरान काटी गई सड़को की युद्ध स्तर पर मरम्मत कराने एवं एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग इत्यादि से कार्य करने की अनुमति न मिलने पर विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य कराने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय द्वारा बताया गया कि अमृत 2.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत ललितपुर आवर्धन एवं सुदृढ़ीकरण पेयजल योजना के द्वारा ललितपुर नगर पालिका परिषद योजना में प्रस्तावित नवीन उच्च जलाशयों (2700 किली०, 2000 किली० एवं 1350 किली0) का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत, 90 प्रतिशत एवं 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है, वर्तमान में 158.30 किमी० वितरण प्रणाली बिछाई जा चुकी है। वर्तमान में योजना में प्रस्तावित 23665 नग पेयजल गृह संयोजनों के सापेक्ष 8360 नग पेयजल गृह संयोजनों का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसके साथ साथ पूर्व से स्थापित पाइप लाइनों से नवीन लाइनों (30 कि.मी.) को जोड़कर लगभग 2000 परिवारों को पेयजल आपूर्ति प्रारम्भकर दी गयी है। योजना की भौतिक प्रगति 80 प्रतिशत है।
मौके पर राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग उ0प्र0 मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 हरिश्चन्द्र रावत, एमएलसी प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी व अतुल निरंजन, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय मुकेश सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।